विक्रमपुर मोड़ पर हाईवा से 20 लाख की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
बांका, अक्टूबर 3 -- पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध विभाग लगातार बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दे रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को मद्य निषेध विभाग की टीम ने पंजवारा थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के पास एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक संदिग्ध हाईवा को रोककर तलाशी ली, जिसमें से करीब 20 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब बरामद की गई है। मौके से हाईवा के चालक शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के औरा पचर बंशी गांव निवासी श्रीराम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- ट्रक के गुप्त तहखाने से 1391.04 लीटर विदेशी शराब बरामद,दो गिरफ्तार यह पूरी कार्रवाई मद्य निषेध इंस्पेक्टर धर्मवीर कुमार , एएसआई सुनील कुमार एवं मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.