धनबाद, मार्च 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के विक्ट्री कोलियरी के समीप होली के दिन बुधवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष की महिला सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज धनबाद के अलग अलग नर्सिंग होम में चल रहा है। ज्यादातर घायल का सिर फटा है। घटना के बाद से ही विक्ट्री में तनाव की स्थिति है। घटना की सूचना मिलते ही झरिया पुलिस पहुंची। किसी तरह लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने घटनास्थल से मनोज पासवान सहित एक को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की सुबह ममता देवी के पक्ष में दर्जनों महिला पुरुष झरिया थाना पहुंचे। ममता देवी ने झरिया थाना में राजेश पासी, ऋतिक पासवान, गौतम पासवान, सोनू पासवान, शाहिल भुइया, भुम्बा भुइया, सोमरी देवी, मनोज पासवान खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। ममता देवी ने पुलिस को बताया कि विक्ट्री कोलियरी के समीप एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.