नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- भारतीय ग्राहकों के बीच एसयूवी सेगमेंट की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 में हुए (4.2m से 4.5m) सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 17,838 लोगों ने खरीदा। हालांकि, सालाना आधार पर हुंडई क्रेटा की बिक्री में 1.22 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि ठीक एक साल पहले यानी मार्च, 2025 में यह आंकड़ा 18,059 यूनिट था। आइए जानते हैं इस सेगमेंट के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से। यह भी पढ़ें- टोयोटा की नई डीजल हाइब्रिड SUV, शुरुआती कीमत करीब 44 लाख रुपयेदूसरे नंबर पर रही विक्टोरिस बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। विक्टोरिस ने इस दौरान कुल 11...