नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- हुंडई क्रेटा ऐसी SUV है जो हर महीने कंपनी के लिए कामयाबी की इबारत लिख रही है। वहीं, मिड-साइज SUV सेगमेंट में कई सालों से अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं है। सितंबर में भी क्रेटा की सेल्स के आंकड़े ऐसे ही रहे। दरअसल, पिछले महीने इस SUV की 17,657 यूनिट बिकीं। ये आंकड़े वैसे तो काफी कमजोर है, क्योंकि साल-दर-साल के आधार पर इसे 6% की गिरावट का सामना करना पड़ा। इस गिरावट के बाद भी कोई दूसरा मॉडल इसे सेगमेंट में नंबर-1 बनने से रोक नहीं पाया। बता दें कि सितंबर में क्रेटा को देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-10 कारों की लिस्ट में 7वां स्थान मिला। क्रेटा का सेगमेंट में हर बार चैंपियन बनना इसलिए भी खास हो जाता है क्योंकि इसमें कई मॉडलों के बीच तगड़ा कॉम्पटीशन भी देखने को मिलता है। इसमें मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति विक्टोरिस...