विक्टोरिया स्ट्रीट पर निकला यौमे आशूर का जुलूस, कर्बला तालकटोरा की ओर रवाना
लखनऊ, जून 26 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। नाजिम साहब के इमामबाड़े से 10वीं मोहर्रम का ऐतिहासिक यौमे आशूर जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट पर रवाना हो गया है। तपती गर्मी में अज़ादारों को राहत देने के लिए रास्ते में जगह-जगह कालीन बिछाई गई है। जुलूस में मातमी अंजुमनें सीना-ज़नी करती हुई आगे बढ़ रही हैं। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग, सभी पुरसोज़ अंदाज़ में मातम में शरीक हैं। फिज़ा में "या हुसैन" की दर्दभरी सदाएं गूंज रही हैं, जो माहौल को और भी अधिक ग़मगीन बना रही हैं। जुलूस के पूरे रास्ते पर अज़ादारों की प्यास बुझाने के लिए सबीलें लगाई गई हैं। यह जुलूस विक्टोरिया स्ट्रीट से होता हुआ कर्बला तालकटोरा की ओर रवाना होगा, जहां शाम चार बजे तक पहुंचने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- नौवीं मोहर्रम की रात शिवाला से निकला पारंपरिक दूल्हे का जुलूस अकीदत और मातम का अनूठा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.