विक्की सवार अधेड़ को फॉर्च्यूनर ने कुचला, मौत
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- महेवाघाट थाना क्षेत्र के धाता मोड़ के समीप शनिवार शाम तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने विक्की सवार अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वह ससुराल से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुए। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के केवटमई गांव निवासी 45 वर्षीय नोखेलाल किसानी करते थे। उनकी ससुराल महेवाघाट के भवनसुरी में है। शनिवार को वह किसी काम से विक्की (दो पहिया वाहन) लेकर ससुराल गए थे। शाम को लौटते वक्त धाता मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आई फॉर्च्यूनर कार ने विक्की में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे छिटककर गिर गए। इस दौरान फॉर्च्यूनर ने उनको रौंद भी दिया, जिससे मौके पर ही सांसें थम गईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस अधेड़ को लेकर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.