मुजफ्फर नगर, मई 23 -- मुजफ्फरनगर गैंगस्टर विक्की त्यागी हत्याकांड में उसकी मां की गवाही के लिए कोर्ट ने 26 मई की तिथि नियत की है।

सुनवाई का विवरण चरथावल के गांव पावटी निवासी गैंगस्टर विक्की त्यागी हत्याकांड की सुनवाई एडीजे-प्रथम की कोर्ट में चल रही है। सुनवाई के दौरान बागपत थाने में तैनात मुख्य आरक्षी संत कुमार की गवाही चल रही है। एडीजीसी अरुण शर्मा ने बताया कि मुख्य आरक्षी ने गवाही दी कि आरोपी सागर मलिक ने काला कोट, हाथ में फाइल और सिर पर पगड़ी पहन रखी थी। उसने कोर्ट में न्यायाधीश के विश्राम कक्ष के निकट विक्की त्यागी पर अंधाधुंध गोली चलाई थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद कुख्यात विक्की त्यागी की मां की गवाही के लिए 26 मई की तिथि नियत की है।

रोहित सांडू का मामला कुख्यात रोहित सांडू के मामले में 11 जून को सुनवाई मुजफ्फरनगर। जानसठ थाना क्षेत्र...