मुंगेर, मई 26 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने विक्की गुप्ता पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार तीसरी बार मुंगेर नगर निगम अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मनोनयन पर जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि समेत वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जाहिर की है। नेताओं ने कहा कि विक्की के नेतृत्व में मुंगेर नगर में पार्टी को भारी मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर एकजुट होकर कार्य करेंगे। अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए नवनियुक्त नगर अध्यक्ष विक्की गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद ललन सिंह, विधायक नचिकेता मंडल और जिलाध्यक्ष सौरभ निधि के प्रति धन्यवाद प्रकट किया। यह भी पढ़ें- गोपालगंज :जदयू ने प्रखंड व नगर अध्यक्षों की सूची हुई जारी उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो भरोसा उन...