फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- कायमगंज, संवाददाता। सोतेपुर गांव स्थित रेलवे अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिले 32 वर्षीय विमल उर्फ विक्की निवासी भोलेपुर की मौत अभी रहस्य बन गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने की पुष्टि हुई है। परिजनों ने साथ गए युवकों पर संदेह जताते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की थी। पुलिस अब मृतक के साथ मौजूद रहे युवक की तलाश में जुटी है, जिसके मिलने के बाद ही घटना की असल वजह स्पष्ट हो सकेगी। शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास विमल उर्फ विक्की का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सूचना पर रेलवे पुलिस, कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था。

पत्नी का बयान पत्नी रानी ने बताया कि उसके पति को दो साथी मथुरा में काम दिलाने का कहकर घर से ...