नई दिल्ली, मार्च 17 -- विकी कौशल और कटरीना कैफ की जोड़ी को देख लोग कपल गोल सेट करते हैं। यूथ्स विकी को रिलेशनशिप में ग्रीन फ्लैग मानते हैं। अब उनकी एक क्लिप वायरल हो रही है जो कई लोगों को पसंद नहीं आई। विकी इसमें शादी पर मजाक करते दिख रहे हैं। वीडियो किसी इवेंट या शादी का लग रहा है। हल्के-फुल्के माहौल में विकी शायद दूल्हे को चिढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि की लोग लिख रहे हैं, विकी पर ये सब शोभा नहीं देता है।शादी के बाद जोश ठंडा विकी कौशल की क्लिप रेडिट पर शेयर की गई है। इसका कैप्शन है, विकी भी वाइफ पर जोक मारने वाले बंदे बने जा रहे हैं। विकी इसमें बोल रहे हैं, 'सब मुझसे एक ही सवाल पूछते हैं, हाउज द जोश?' भीड़ से आवाज आती है, हाई सर। इस पर विकी बोलते हैं, देखा, बैचलर्स का जोश हमेशा हाई रहता है। हम शादीशुदा वालों के तो जोश साल दर साल.....