गोपालगंज, मार्च 23 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। जादोपुर थाना क्षेत्र के हीरापाकड़ गांव से लापता विकास कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित राजकुमार व ग्रीन कुमार समेत अन्य आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि छापेमारी के बावजूद अब तक पुलिस को उनका सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस टीम मानवीय सूचना और टेक्निकल सेल की मदद से भी उनके लोकेशन का पता लगा रही है। जहां-जहां उनका लोकेशन मिलने की संभावना है, वहां पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इसके बावजूद वे पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे हैं। ऐसे में पुलिस उनके रिश्तेदारों और परिचितों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही है, ताकि कोई ठोस सुराग मिल सके और उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.