बगहा, जनवरी 22 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मझौलिया थाना क्षेत्र के सरिसवा वार्ड नं. 11 निवासी अशोक मिश्रा के पुत्र विकास कुमार मिश्र की हत्या कर शव को पानी में फेकने के मामले में न्यायालय के पुन: अनुसंधान के आदेश का पालन नहीं करने की शिकायत एसपी के पास पहुंची है। विकास के पिता अशोक मिश्र ने पुलिस अधीक्षक को इस संबंध में पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने बताया है कि इस मामले में मझौलिया थाने में एफआईआर दर्ज की गयी थी। पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया था और साक्ष्य का आभाव बताकर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में समर्पित कर दिया था। न्यायालय में विचारण के दौरान न्यायालय ने पाया कि पुलिस ने कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर अनुसंधान पूरा नहीं किया है। उसके बाद न्यायालय ने 15 जुलाई 2025 को इस कांड के पुन: अनुसंधान करने का निर्देश मझौलिया थाना को दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.