रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खटीमा के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। खटीमा को सभी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। विकास की दृष्टि से समृद्ध खटीमा प्रदेश का मॉडल टाउन बनेगा। यह उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है। इसके बाद धामी हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सीएम धामी ने सुनीं ल...