अररिया, दिसम्बर 4 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज प्रखंड की गिनती जिले के पिछड़े प्रखंडों में की जाती है। बीते कुछ साल पहले से मुख्य सड़क बनने के बाद प्रखंड मुख्यालय की स्थिति में थोड़ा बदलाव जरूर हुआ लेकिन अभी भी कई पंचायतों के ग्रामीण इलाके के लोग आज भी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। खासकर पूर्णिया जिले के सीमा से लगने वाले पंचायतों तक जितना विकास होना चाहिए उतनी नहीं पहुंच सकी है। इन क्षेत्रों की कई सड़कें आज भी बदहाल है। अधिकांश लोगों के घर फूस की है। शिक्षा, स्वास्थ्य आदि मूलभूत सुविधाओं की घोर कमी है। कई जगहों पर नदी पार करने के लिए चचरी या नाव का सहारा लेना पड़ता है। पूर्णिया जिले की सीमा को छूती है: प्रखंड के पूरबी भाग में फरकिया, भवानीनगर, और धोबनिया पंचायत के कुछ भाग छुटे है जबकि दक्षिण में मझुवा पूरब पंचायत कोहवारा बिशनपुर गांव, पश...