चम्पावत, दिसम्बर 14 -- बनबसा। विकास सिंह सामंत पुत्र जगदीश सिंह सामंत निवासी चंदनी ने देश में छठी रैंक से सीडीएस पास आउट कर लेफ्टिनेंट बने हैं। विकास सिंह सामंत के पिता जगदीश सिंह सामंत भी पूर्व सैनिक रहे हैं तथा मां कविता सांमत गृहणी हैं। विकास सिंह सामंत ने केंद्रीय विद्यालय बनबसा से हाईस्कूल और इंटर और देहरादून से ग्रेजुएशन किया था। उनकी उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत सिंह भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, कैप्टन भानी चंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट,परमजीत सिंह, रफी अंसारी, पंकज भट्ट, मोनू ठाकुर, विमल सजवान, बिनोद उप्रेती आदि ने खुशी जाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.