गाज़ियाबाद, जनवरी 7 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शासन की तरफ से विकास शुल्क बढ़ाने से अब गाजियाबाद में घर बनाना या फ्लैट खरीदना महंगा हो जाएगा। इससे आशियाने का सपना देख रहे लोगों पर आर्थिक भार पड़ेगा। इसका अधिक असर आने वाले प्रोजेक्ट और योजनाओं पर पड़ेगा। गाजियाबाद में पहले दो तरह के विकास शुल्क लागू थे। गाजियाबाद में विकास शुल्क 3208 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, जबकि मोदीनगर और मुरादनगर क्षेत्र में विकास शुल्क 2500 रुपये था, जो अब पूरे गाजियाबाद में एक सामान 4170 रुपये प्रति वर्ग मीटर कर दिया है। इससे गाजियाबाद में आने वाले प्रोजेक्ट महंगे हो जाएंगे, क्योंकि प्राधिकरण विकास शुल्क नक्शा पास करते वक्त लेता है। ऐसे में जो ग्रुप हाउसिंग आएंगी, उन्हें लाने वाले बिल्डरों को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इससे फ्लैट की कीमत भी बढ़ने की संभावना है। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.