रामपुर, मई 8 -- रामपुर। नगर के सुनियोजित विकास और शहर के बाशिंदों को राहत देने के लिए जहां एक ओर आरडीए विकास शुल्क और निर्माण मानकों में छूट देगा, वहीं दूसरी ओर विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान जन सहभागिता के साथ बनाएगा। आरडीए बोर्ड की बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। मालूम हो कि दो दिन पूर्व कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रामपुर विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक हुई थी। जिसमें तय किया गया कि मुख्यमंत्री शहरी विस्तार योजना फेज-2 के लिए भूमि चिन्हीकरण कर कार्यवाही आगे बढ़ाई जाए। साथ ही रामपुर विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र का मास्टर प्लान शीघ्र तैयार किया जाएगा। इस प्लान को तैयार करते वक्त जनभागिता सुनिश्चित करने के भी मंडलायुक्त ने निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में विकास शुल्क में एवं निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.