विकास शिविर में 43 आवेदनों का मौके पर निबटारा
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 3 -- कटरा, एक संवाददाता। प्रखंड की आठ पंचायतों में गुरुवार को रविदास की जयंती पर 'समरसता संकल्प अभियान' के तहत विकास शिविर का आयोजन किया गया। बंधपुरा पंचायत के सामुदायिक भवन पर आयोजित शिविर का मंत्री रमा निषाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में कुल 82 आवेदन आए, जिसमें से 43 का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी मो. सैफुल्लाह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी अनुसूचित जाति टोलों में सरकारी योजनाओं की सौ प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करनी है। यह अभियान 15 फरवरी तक चलेगा। बीडीओ शिवानी ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को अनुसूचित जाति टोले में शिविर लगाया जाता है। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर पंचायत सचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.