मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। बकटपुर पंचायत के असनगर हाईस्कूल के खेल मैदान में गुरुवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सहकारिता विभाग से जुड़े दर्जनों आवेदन पड़े, जिसमें से कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा किया गया। इससे पहले विधायक अजीत कुमार ने दीप जलाकर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान वादा किया था कि गांवों में शिविर लगाकर शिकायतें सुनीं जाएंगी। इस मौके पर बीडीओ आनंद कुमार विभूति, सीओ पिंटू कुमार, मुखिया शाहिद रजा लड्डन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.