देहरादून, अक्टूबर 5 -- फोटो देहरादून। समाजसेवी एवं रोटरी क्लब देहरादून सेंट्रल के पूर्व अध्यक्ष विकास शर्मा को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 का सहायक गवर्नर नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी उनके उत्कृष्ट नेतृत्व व समर्पण को देखते हुए सौंपी गई है। विकास शर्मा के अध्यक्षीय कार्यकाल में क्लब ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी। इस दौरान उन्हें डिस्ट्रिक्ट के प्रतिष्ठित 'उत्कृष्ट अध्यक्ष पुरस्कार' सहित 22 अन्य सम्मान मिले थे। अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए विकास शर्मा ने कहा कि वे रोटरी के मूल मंत्र 'सेवा परमो धर्म' का पालन करते हुए मिशन को और सशक्त बनाएंगे। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, क्लब सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...