चाईबासा, मार्च 7 -- चाईबासा। विकास कुमार शर्मा उर्फ विक्की ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष को संबोधित अपने पत्र में श्री शर्मा ने लिखा है कि वह व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं । श्री शर्मा ने हाल ही में चाईबासा के वार्ड संख्या 21से वार्ड पार्षद का चुनाव जीता है । श्री शर्मा भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति रहे हैं । वह चाईबासा नगर भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । पिछले नगर पर्षद के चुनाव में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर उपाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था और 179 मतों के अंतर से पराजित हुए थे ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.