दरभंगा, मई 8 -- लहेरियासराय। भाजपा महिला मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने सभी शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में बिहार विकास व सुशासन के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार में शामिल सभी मंत्री बेहतर आपसी समन्वय के साथ राज्य को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और नई टीम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगी। यह भी पढ़ें- विकास व सुशासन का युग शुरू : डॉ. धर्मशीला यह भी पढ़ें- भाजपा अध्यक्ष ने नए मंत्रियों को दी बधाई यह भी पढ़ें- सम...