लखनऊ, जून 12 -- सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र विकास, आधुनिक जीवनशैली, खेल, संस्कृति और मनोरंजन का एक सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में शुरू हुई तमाम पहल और परियोजनाओं की सफलता ने सरोजनीनगर को युवाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दिया है। खेलों के क्षेत्र में इकाना क्रिकेट स्टेडियम ने सरोजनीनगर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा मिली है। वहीं, अवध इंडोर स्पोर्ट्स एंड रिजॉर्ट सेंटर जैसे आधुनिक खेल परिसरों ने युवाओं को तमाम खेल गतिविधियों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।आधुनिक यह भी पढ़ें- इंद्रानगर में स्वामी विवेकानंद पार्क के सौंदर्यकरण का शिलान्यास जीवनशैली के क्षेत्...