विकास वैभव मगध के नए आईजी, क्षत्रनील का पटना ट्रांसफर; बिहार में 16 IPS का तबादला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, मई 10 -- Bihar IPS Transfer: बिहार में नई सरकार के गठन और सम्राट चौधरी कैबिनेट का विस्तार होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का फेरबदल शुरू हो गया है। राज्य सरकार ने रविवार को 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया। एडीजी डॉ परेश सक्सेना को डीजी असैनिक सुरक्षा आयुक्त और एडीजी डॉ निर्मल आजाद को डीजी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मगध क्षेत्र (गयाजी) के आईजी क्षत्रनील सिंह का पटना ट्रांसफर कर दिया गया है, वह गृह विभाग में विशेष सचिव लगाए गए हैं। उनकी जगह आईपीएस विकास वैभव को मगध का नया आईजी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, एडीजी ट्रैफिक सुधांशु कुमार को एडीजी विधि व्यवस्था की जिम्मेदारी मिली है। उनके पास ट्रैफिक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। डॉ अमित कुमार जैन को एडीजी ईओयू (आर्थिक अपराध इकाई) बनाया गया है। ईओयू के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.