रांची, जुलाई 12 -- रांची। विकास विद्यालय में शनिवार को फ्रेशर्स नाइट का आयोजन हुआ। शुभारंभ प्रधानाचार्य पीएस कालरा ने किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक नव-प्रवेशित छात्रों ने संगीत, नृत्य और नाटक जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने छात्रों को मंच का भय दूर करने और तनाव कम करने के लिए ऐसे रचनात्मक कौशलों को लगातार विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...