कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता ग्रामसभा कुड़वा दिलीपनगर (जितबहादुर पंडित टोला) निवासी होमगार्ड विभाग में कार्यरत शैलेन्द्र कुमार राय उर्फ़ मंटू राय के ज्येष्ठ पुत्र विकास राय का चयन लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। विकास राय ने नवजीवन मिशन से हाईस्कूल औऱ इंटर की पढ़ाई करने के बाद बीटेक किया। इसके बाद दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। विकास की माता आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। माता किडनी के रोग से पीड़ित हैं। इस सफलता पर कुड़वा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कामोद सिंह, कल्पनाथ राय, माता किरण राय, बहन डॉ लवली राय (एमडी), सोनू सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, डॉ चंद्रशेखर सिंह, मनोज सिंह, शिवाकांत सिंह, संजय कौशिक, सतीश चंद्र शर्मा, विश्वजीत बिरजू आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.