विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला प्राधिकार पत्र
गुमला, मई 14 -- चैनपुर। प्रखंड कार्यालय स्थित पशुपालन विभाग परिसर में गुरुवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित कर चयनित लाभुकों के बीच सूकर पालन योजना का प्राधिकार पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा और प्रखंड पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने लाभुकों को पशुओं के रखरखाव, स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और समय पर टीकाकरण की जानकारी दी। उन्होंने योजना का बेहतर उपयोग कर आजीविका मजबूत करने की अपील की। यह भी पढ़ें- 90 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिला जोड़ा बैल मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.