विकास योजनाओं में लापरवाही पर कमिश्नर सख्त, कार्यवाही के निर्देश
बरेली, अगस्त 14 -- मंडलायुक्त शंभु कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को आयुक्त सभागार में विकास कार्यक्रमों की सेक्टरवार समीक्षा बैठक हुई। कई योजनाओं में बदायूं और शाहजहांपुर की खराब प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की। बिजली विभाग और नलकूप विभाग के गलत रिपोर्ट देने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगर योजना के अंतर्गत बदायूं में बैंक स्तर से ऋण स्वीकृति में अधिक कठिनाइयां आ रही हैं, जिस पर मंडलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त उद्योग को संबंधित लीड बैंक मैनेजर से वार्ता कर समाधान कराने का निर्देश दिया। एक जनपद-एक व्यंजन योजना की मंडल में प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर सम्बंधित अधिकारियों को सुधार के लिए निर्देशित किया। श्रम विभाग को सभी आवेदनों का 45 दिन की निर्धारित अव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.