गाजीपुर, जनवरी 2 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गांव स्थित पंचायत भवन के सभागार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने किया। ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान कोटेदारों की ओर से खाद्यान्न में घटतौली, पेयजल संकट, एक्स-रे रिपोर्ट समय पर न मिलना तथा संपर्क मार्गों की जर्जर स्थिति जैसे मुद्दे को बताया। सीडीओ ने चेतावनी दी कि शासन की ओर से संचालित विकास योजनाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विद्युत विभाग के अवर अभियंता और एसडीओ की गैरहाजिरी को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए स्पष्टीकरण मांगा। कार्यक्रम के दौरान सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन ...