चतरा, अप्रैल 16 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कौशल विकास, एमएसएमई, खेल, श्रम, संस्कृति, पर्यटन, जिला उद्योग केंद्र, नियोजन कार्यालय, उच्च शिक्षा, आईटीआई और नेहरू युवा केंद्र से संबंधित योजनाओं की प्रगति जांची गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए काम में तेजी लाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश दिए। जिले में खेल सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने टंडवा और पत्थलगड़ा मॉडल स्टेडियम की लंबित कागजी प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन दोनों परियोजनाओं से जुड़ी फाइलों, स्वीकृतियों और प्रशासनिक औपचारिकताओं को प्राथमिकता दी जाए ताकि निर्माण कार्य में दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.