जमशेदपुर, अप्रैल 24 -- जमशेदपुर। नये उपायुक्त राजीव रंजन आज विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। उपायुक्त के रूप में यह उनकी पहली बैठक है। वे इस बैठक में मुख्य रूप से विकास से जुड़े विभागों और आधिकारियों से उनकी बीते वित्तीय वर्ष की उपलब्धियों पर बातें करेंगे। वित्तीय वर्ष का पहला महीना बीतने को है और अभी तक कई राजस्व विभागों को नया लक्ष्य हासिल नहीं हुआ है। ये सारी बातें बैठक में उठेंगीं। बैठक अपराह्न 4 बजे से समाहरणालय सभागार में होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.