औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। शासन की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में औरैया जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित रिपोर्ट के अनुसार विभिन्न विकास कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते जनपद को प्रदेश में शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि जनपद में विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा और अधिकारियों के सतत प्रयासों के कारण यह सफलता मिली है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर कई योजनाओं में औरैया को 'ए' श्रेणी प्राप्त हुई है। इनमें दीनदयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, माइक्रो इरीगेशन, खराब ट्रांसफार्मर शिकायत निस्तारण, विद्युत बिल सुधार, बीज व कृषि ...