विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी
दुमका, मई 26 -- दुमका, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के विभिन्न विभागों के तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित निर्माण कार्यों, पेयजल योजनाओं एवं अन्य आधारभूत संरचना से संबंधित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागो को निर्देशित किया कि जिले में संचालित सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। यह भी पढ़ें- पीएम जनमन योजना की समीक्षा में लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने विशेष र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.