मुंगेर, मई 17 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में शनिवार को जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में तकनीकी पदाधिकारियों के कार्यों, प्रगति यात्रा के तहत घोषित योजनाओं और जिले की अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक से बिना पूर्व सूचना के गायब रहने पर गंगा पंप नहर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के प्रति डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बोले प्रमंडलीय आयुक्त: विकास योजनाओं में लाएं तेजी, गुणवत्ता से नहीं करें समझौतासड़क निर्माण की स्थिति ​समीक्षा के दौरान ग्रामीण कार्य विभाग (मुंगेर) के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि बरियारपुर प्रखंड के हरिणमार बिन्दा दियारा से वार्ड संख्या-4 हरिजन टोला तक सड़क निर्माण का कार...