विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर रामगढ़ पहुंची विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति
रामगढ़, अगस्त 19 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की सामान्य प्रयोजन समिति ने बुधवार को रामगढ़ जिले का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति और सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। परिसदन में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता समिति की सभापति डॉ नीरा यादव ने की। बैठक में समिति के सदस्य सुरेश बैठा एवं रोशन लाल चौधरी मौजूद रहे।
विभिन्न विभागों की समीक्षा जिला प्रशासन की ओर से उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी समिति के समक्ष रखी। इस दौरान ग्रामीण विकास, भूमि सुधार, पंचायती राज, डीएमएफटी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, आपूर्ति, परिवहन, खनन, पथ निर्माण, विद्युत, कृषि, सहकारिता, समाज कल्याण, उद्योग, श्रम नियोजन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.