संभल, मार्च 17 -- विकासखंड परिसर में क्षेत्र पंचायत बोर्ड की तिमाही बैठक का आयोजन ब्लॉक प्रमुख डिंपल यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव रखे। इस पर बीडीओ व एडीओ ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। बुधवार को बैठक में वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी स्वीकृत प्रस्तावों को तेजी से क्रियान्वित करने पर जोर दिया गया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचाया जाए। जनप्रतिनिधियों ने भी विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान बीडीओ ओमवीर सिंह समेत संजीव यादव व अन्य विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.