आदित्यपुर, अप्रैल 12 -- आदित्यपुर। वार्ड-20 के भाजपा नेता सह पूर्व पार्षद प्रत्याशी विशु महतो ने वार्ड क्षेत्र की विभिन्न लंबित विकास योजनाओं को लेकर आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार और उप डिप्टी मेयर अंकुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। महतो ने बताया कि नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी वार्ड संख्या-20 के ब्राह्मण टोला में अब तक सड़क और नाली का निर्माण नहीं हो सका है। वहीं गुमटी बस्ती चूना भट्ठा में 2021 में मेन रोड तक सड़क निर्माण का टेंडर और शिलान्यास होने के बावजूद कार्य अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अनुसार सिंगल निविदा के कारण यह रद्द हुआ। लेकिन अबतक दोबारा टेंडर नहीं किया गया। उन्होंने मांग किया कि उक्त सड़क का पुनः टेंडर कर जल्द निर्माण कराया जाए। इसके अलावा अलकतरा ड्रम बस्ती में अजय पूजा दुकान से उपेंद्र प्रसाद के घर ह...