हल्द्वानी, जून 18 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने कोटाबाग क्षेत्र के गुरणी नाले पर पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने व हल्द्वानी स्थित कांता बैंक्वेट हाल, डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल से देवलचौड़ होते हुए ह्युंडई शोरूम तक नहर कवरिंग कार्य शुरू करवाने को मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। विकास भगत ने मुख्यमंत्री धामी के समक्ष कालाढूंगी क्षेत्र की जनसमस्याओं रखीं और विकास कार्यों को लेकर बातचीत की। मुख्यमंत्री से कालाढूंगी की बोर नदी से कोटाबाग के मूसाबंगर तक वन क्षेत्र की सड़क के निर्माण व चकलुवा में नए पुल के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- कुंभ 2027, सड़क निर्माण और शहरी विकास परिय...