विकास योजनाओं की प्रगति, स्वीकृति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा की गई
गोड्डा, जून 20 -- गोडडा प्रतिनिधि । आज समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा नई योजनाओं के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान ग्रामीण एवं शहरी आधारभूत संरचना, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। विभिन्न विभागों को योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूर्ण करें तथा कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखें। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं में लाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.