छपरा, अप्रैल 16 -- डोरीगंज। सदर प्रखंड की मुसेपुर पंचायत में ग्रामीणों की शिकायत पर डीडीसी के निर्देश पर रिविलगंज बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों ने जांच की। ग्रामीणों की शिकायत थी कि वार्ड संख्या 6 में निर्मित छठ घाट, 15 वीं वित्त आयोग से एथलेटिक्स योजना के नाम पर राशि गबन करने , रमेश राय की दुकान से रेलवे लाइन तक नाला निकासी, गोपाल राय की दुकान से रेलवे लाइन तक नाला निकासी व सुमेर राय की दुकान से रेलवे लाइन तक नाला निकासी के निर्माण कार्य में अनियमितता बरती गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने उप विकास आयुक्त विकास सारण के पास लिखित आवेदन देकर विकास कार्यों में हुई अनियमितता की जांच करने का आवेदन दिया था। आवेदन पर उप विकास आयुक्त के निर्देश पर बीडीओ रिविलगंज, पंचायत तकनीकी सहायक रिविलगंज व सहायक अभियंता डी आर डीए के जेई ने आकर सभी विकास कार्यों की ...