रांची, मार्च 15 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिधि। कांके विधायक सुरेश बैठा ने रविवार को क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस क्रम में विधायक ने उरूगुट्टू में 20 लाख की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का शिलान्यास किया। साथ ही काटमकुली में अशोक सम्राट के घर से बांध खलिहान तक 500 फीट पीसीसी निर्माण का भी शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का विकास उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, मुस्ताक आलम, लाला महली, मुखिया पूजा किस्पोट्टा,पंसस तारा देवी, राजू नायक, लाल रंजन शाहदेव, जलेश्वर महतो आदि मौजूद थे। फोटो व्हाट्सएप में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.