पटना, मई 12 -- योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ने डॉ. एन विजयलक्ष्मी ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग का टास्क सौंपा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। वे मंगलवार को प्रमंडलवार योजना की समीक्षा कर रही थी। दो दिवसीय समीक्षा के क्रम में आज तिरहुत, पूर्णिया, कोसी, दरभंगा और सारण प्रमंडल की समीक्षा की गयी। बैठक में उन्होंने डेटा आधारित मूल्यांकन तथा विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से राज्य के समग्र एवं संतुलित विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्...