मोतिहारी, जून 25 -- मोतिहारी। मोतिहारी नगर निगम के नगर आयुक्त आशिष कुमार ने गुरुवार को नगर निगम क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास व आधारभूत संरचना परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम के अभियंता, सिटी मैनेजर, सफाई निरीक्षक तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने मठिया नाला, जमला नाला सहित नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण व विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यस्थलों पर निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने सभी अभियंताओं व अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। तथा स्वीकृत प्राक्कलन व तकनीकी मानकों के अनुरूप ही कार्य संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं कि...