लोहरदगा, नवम्बर 15 -- लोहरदगा, संवाददाता। झारखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आज समाहरणालय मैदान लोहरदगा में जिला स्तरीय कार्यक्रम-सह-विकास मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बिरसा मुंडा को नमन कर किया। कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि हमारा राज्य पहले से ही सोना झारखंड है। हम इसे विकसित राज्य बनाएंगे। हमारे पूर्वजों ने झारखंड के गठन के लिए बहुत संघर्ष किया है। उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। राज्य गठन में स्व जयपाल सिंह मुंडा, स्व शिबू सोरेन, स्व विनोद बिहारी महतो जैसे अन्य झारखंड आंदोलनकारियों का अतुलनीय योगदान है। इस राज्य का गठन यहाँ की अलग संस्कृति के आधार पर हुआ है। राज्य को विकसित बनाने में छात्र, युवाओं, किसानों, झारखंड आंदोलनकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। वर्तमान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.