औरैया, मार्च 18 -- दिबियापुर,संवाददाता। नगर पंचायत दिबियापुर में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का बुधवार को एक कार्यक्रम में स्वागत सम्मान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने माल्यार्पण और साल ओढ़ाकर मनोनीत सभासद कुलदीप पोरवाल, श्रद्धा मनु चौहान और सौरभ राजपूत का नगर पंचायत में स्वागत किया। अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडे के साथ नगर पंचायत के सभी सभासदों ने इस मौके पर मौजूद रहकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा और जन भावनाओं के अनुरूप मनोनीत सभासद नगर के समग्र विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सही अर्थों में जनप्रतिनिधि का दायित्व निभाएं। नगर पंचायत के सभासदों व कार्मिकों ने भी मनोनीत सभासदों का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.