शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में शनिवार को नगर निगम के लिए शासन द्वारा नामित 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सांसद अरुण सागर, महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरु रानी सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने सभी नामित पार्षदों को विधिवत शपथ दिलाई। शपथ के बाद पार्षदों का फूल-मालाओं और बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नव नामित पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे शहर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनसमस्याओं के समाधान में आगे रहें। महापौर वर्मा और नगर आयुक्त गुरुरानी ने भी नगर निगम के कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम का समापन शुभकामनाओं के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.