विकास में मिली खामियां, केयरटेकर का होता रहा फर्जी भुगतान
फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। सरकंडी, ललौली और हरदौलपुर के बाद अब सिकंदरपुर ग्राम पंचायत में खामियों का जखीरा खुला है। करीब 50 लाख की घपलेबाजी की जांच में पहुंचे अधिकारियों ने विकास कार्यों की जांच की। पंचायत भवन निर्माण, शौचालय से लेकर भुगतान तक में खामियां मिली है। डीएम के द्वारा गठित तीन स्तरीय टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और बारीकी से जांच करते हुए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि खामियों पर कार्रवाई हो सकती है। यह भी पढ़ें- कलंक कथा : सिकंदरपुर में 50 लाख घोटाला आरोपों की जांच को आज पहुंचेगी टीमजांच के आदेश अमौली ब्लाक की सिकंदरपुर पंचायत के धनंजय, संजय, नारेन्द्र, बृजेंद्र व धीरेंद्र ने वित्तीय पांच वर्षों के विकास कार्यों में गड़बड़ी और फर्जी भुगतान के आरोप लगाए थे। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.