भभुआ, अप्रैल 5 -- (पैनल) चैनपुर। प्रखंड के खरिगावां चौक पर रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की जयंती उनकी प्रतिमा के समक्ष मनाई गई। चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष त्रिलोकी बिंद, प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, उत्कर्ष सिंह ने देश के विकास में उनके योगदान पर चर्चा की। फोटो- 05 अप्रैल भभुआ- 0 कैप्शन- चैनपुर प्रखंड के खरिगावां चौक के पास रविवार को जयंती पर पूर्व उपप्रधानमंत्री जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते कांग्रेसजन।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...