रामपुर, अक्टूबर 3 -- क्षेत्र के गांव शिकारपुर स्थित विकास भारती स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भाषण, कविता-पाठ, देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधी जी के सत्य और अहिंसा तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के आदर्शों को प्रस्तुत किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या स्मिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: डांगरोल स्थित प्राइड एकेडमी में मनाई गांधी जयंती और शास्त्...