विकास भवन से ऑर्गेनिक सब्जी और फल खरीद सकेंगे
गाज़ियाबाद, मई 29 -- गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन आने वाले लोग ऑर्गेनिक फल और सब्जियां भी खरीद सकेंगे। विकास भवन परिसर में ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का काउंटर शुरू किया गया है, जहां से लोग ताजा फल और सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को रसायन मुक्त और ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। विकास भवन परिसर में लगाए गए काउंटर पर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार की गई ऑर्गेनिक सब्जियां और फल बेचे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार स्थानीय किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा, क्योंकि उनके उत्पाद सीधे लोगों तक पहुंच सकेंगे। विकास भवन में आने वाले कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग अब एक ही स्थान पर ताजा फल और सब्जियां खरीद सकेंगे।जिला यह भी पढ़ें- चिलिंग प्लांट के लिए शीतगृह लाइसेंस लेना अनिवार्य विकास अधिकारी प्रज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.